फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider suspects recently missing stun cash gold chain and mobile

बाइक सवार संदिग्ध हाल में अचेत, नकदी, सोने की चेन और मोबाइल गायब

Sun, 18 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider suspects recently missing stun cash gold chain and mobile
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रामनगर मार्ग पर डिहवा गांव के समीप शनिवार की रात बाइक सवार संदिग्ध हाल में अचेत हो गया। आस पास के लोगों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसके पास से 55 हजार रुपये नकद, तीस ग्राम के सोने की चेन और दो मोबाइल गायब मिले। पुलिस के अनुसार व्यक्ति नशे की हालत में था और गिर गया होगा।
विज्ञापन

कबीरपुर निवासी संजय उर्फ पप्पू (42) सिकटिया में क्लीनिक चलाते हैं। शनिवार की रात बुलेट से वह अपने घर जा रहे थे। रात लगभग 11 बजे डिहवा गांव के समीप वह अचेत हो गए। शरीर पर चोट के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने उसकी पिटाई की है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने संजय की पहचान की और उसे उठाकर पीडीडीयू नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां होश में आने पर संजय ने बताया कि उसके पास रखे 55 हजार रुपए नगद, तीस ग्राम के सोने की सिकड़ी और दो मोबाइल गायब है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी एनएन सिंह ने बताया कि बाइक चालक से लूट नहीं हुई है। अनुमान है कि नशे में होने की वजह से बाइक पलटने से संजय घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed