फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider dies in collision with pickup, another injured

Chandauli News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा हुआ घायल

Sun, 31 Dec 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with pickup, another injured
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के मनिहरा गांव के समीप शुक्रवार की रात पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बलुआ थाना के देवाइतपुर गांव निवासी आशु पांडेय (32) पुत्र मेवा पांडेय बेंगलोर में अपने भाई कृष्णा पांडेय के साथ ग्रेनाइट कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पहले दोनों भाई गांव आए थे। दोनों भाइयों ने नए वर्ष में अयोध्या पहुंच कर भगवान राम के दर्शन पूजन की योजना बनाई थी। आशु शुक्रवार को अपने चचेरे भाई चंदन पांडेय के साथ बाइक से ईटवा गांव में किसी से मिलने गया था। दोनों बाइक से शुक्रवार की रात वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

अभी वे मनिहरा गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने आशु पांडेय को मृत घोषित कर दिया। घायल चंदन पांडेय को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आशु पांडेय अपने भाई कृष्णा के साथ नये साल पर अयोध्या भगवान राम के दर्शन पूजन के लिये घर आया हुआ था। क्या पता कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट जायेगा। घटना के बाद पत्नी शिंपी पांडेय, 12 वर्षीय पुत्री अदिति पांडेय व आठ वर्षीय पुत्र कौशल पांडेय माता सोना पांडेय व पिता मेवा पांडेय और भाई बहनों का रोते रोते हाल बेहाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed