फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider dies due to collision with Scorpio

Chandauli News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 05 Aug 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with Scorpio
कंदवा। क्षेत्र के डिग्घी गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर बरहनी पीएचसी पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मचवां गांव निवासी सुदर्शन बिंद (53) एसपी रोलैंड मिलिट्री स्कूल कम्हरिया में वाहन चालक थे। शनिवार की शाम वह बाइक से धीना गए थे। रात में घर लौटते समय डिग्घी गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें बरहनी पीएचसी पहुंचाया।डॉक्टर ने हालत काफी गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सुदर्शन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी लालमुनि और पांच बेटों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed