फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   bike rider dies

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 07 Nov 2025 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक पास लेते समय ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में तीन युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक की पहचान बृजेश कुमार (23) निवासी पूर्वा मैढ़ी, थाना सदर चंदौली के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल रवि कुमार (21) का इलाज चंदौली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि अजय (22) को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। तीनों युवक वाराणसी से देव दीपावली देखकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तीनों युवक बाइक से मुगलसराय से चंदौली की ओर जा रहे थे। बिछिया कला के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed