{"_id":"5f722e838ebc3ec5ee58bb08","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-bus-chandauli-news-vns5499263190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार महिला की बस की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार महिला की बस की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटीआर ब्रिज के समीप सोमवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज परिवार वालों ने वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी व होम गार्डों पर बस को मौके से छोड़ने का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर करीब आधे घंटे तक चक्का जाम कर दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव निवासिनी फूला देवी (55) की तबीयत रविवार की रात अचानक से खराब हो गई थी। सोमवार की सुबह उनका पुत्र धरमू अपने रिश्तेदार संदीप के साथ उन्हें उपचार के लिए दुलहीपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में गया था। दिन में लगभग बारह बजे तीनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे से वे लोग बाइक से जीटीआर ब्रिज के समीप पहुंचे की तभी पास से गुजर रही बस से बाइक में धक्का लग गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान फूला देवी बसे के पिछले चक्के के नीचे आ गई। इस दौरान लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड पर बस को छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए जीटीआर ब्रिज पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पहुंची कोतवाली पुलिस ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान बस का पीछा कर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने चालक सहित बस को धानापुर के पास से पकड़ लिया। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि मौके से फरार बस चालक को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोवताली क्षेत्र अंतर्गत जीटीआर ब्रिज के पास हादसे के बाद भीड़भाड़ वाले स्थान से बस का निकल जाना वहां तैनात पुलिसकर्मियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना रहा कि लाल बहादुर शास्त्री पार्क के पास स्थित पुलिस पिकेट पर यातायात पुलिसकर्मी होमगार्डो के साथ मिलकर वाहनों का चालन कर ड्यूटी पूरा करने में व्यस्त रहते है। यदि वहां पुलिस सजग रहती तो शायद उस भीड़भाड़ वाले स्थान से चालक बस लेकर फरार न हो पाता। संवाद