{"_id":"622267c4813d1436a12c2f36","slug":"bihar-and-up-grp-together-will-stop-smuggling-in-trains-chandauli-news-vns641544412","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार और यूपी जीआरपी मिलकर रोकेगी ट्रेनों में तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार और यूपी जीआरपी मिलकर रोकेगी ट्रेनों में तस्करी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली में ट्रेनों से शराब, गांजा, कछुआ, हथियार सहित अन्य वस्तुओं की तस्करी यूपी और बिहार की जीआरपी व आरपीएफ मिलकर रोकेगी। बृहस्पतिवार की देर रात पीडीडीयू जंक्शन पर बिहार के भभुआ, आरा, दानापुर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों के जीआरपी और आरपीएफ निरीक्षकों ने बैठक कर सुरक्षा की योजना तैयार की। इसमें ट्रेनों में चोरी सहित अन्य अपराधों की सूचना का त्वरित आदान प्रदान पर सहमति बनी।
उत्तर प्रदेश और बिहार के सुरक्षा बलों में समन्वय न होने की वजह से तस्करों को आसानी हो जाती है। चोर उचक्के भी बिहार में यात्रियों का सामान चोरी कर उतर जाते हैं। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर यात्रियों की नींद खुलती है और चोरी का पता चलता तो मुकदमा दर्ज किया जाता है। ऐसे में चोरों का पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह यूपी में हुई चोरी की रिपोर्ट बिहार में दर्ज होती है। तस्करी के मामले में भी यही स्थिति होती है। इसको देखते हुए यूपी और बिहार की राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल ने मिलकर चोरी और तस्करों पर लगाम लगाने की योजना बनाई है।
इसी क्रम में जीआरपी वाराणसी सीओ सुनील कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट हरिनरायन राम के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सभागार में जीआरपी पटना, जीआरपी गया, बक्सर के निरीक्षक, तीन सीओ और आरपीएफ दानापुर, बक्सर के निरीक्षक आदि शामिल हुए। सभी ने मिलकर किसी भी प्रकार के अपराधों की त्वरिता सूचना एक दूसरे को देने, अपराधियों की धड़पकड़ के लिए संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संचालन जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने की।