फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Big accident averted Netaji Express ran broken spring fault detected coach replaced pddu junction

बड़ा हादसा टला... : टूटे स्प्रिंग के सहारे दौड़ गई नेताजी एक्सप्रेस, ऐसे पता चली गड़बड़ी; बदला गया कोच

Tue, 31 Dec 2024 12:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 12:40 PM IST
सार

Chandauli News : पीडीडीयू जंक्शन पर नियमित जांच के दाैरान यह गड़बड़ी मिलने पर अफसरों में खलबली मच गई। कोच को काटकर अलग करने के साथ यात्रियों को दूसरे कोच में बिठाकर आगे रवाना किया गया। तीन घंटे देरी हो जाने से यात्रियों ने भी अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Big accident averted Netaji Express ran broken spring fault detected coach replaced pddu junction
एसी कोच के पहिए के पास टूटा स्प्रिंग और इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हावड़ा से कालका जा रही अप नेताजी एक्सप्रेस के एसी कोच के पहिए के पास लगा स्प्रिंग टूट गया। पीडीडीयू जंक्शन पर जांच के दौरान इसका पता चला। यहां इस कोच को काट कर अलग किया गया। इसके बाद ट्रेन आगे को रवाना हुई। इस दौरान मंगलवार की सुबह ट्रेन तीन घंटे तक पीडीडीयू जंक्शन पर रुकी रही। 

विज्ञापन


हावड़ा से कालका जा रही अप नेताजी एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह आठ बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन की नियमित जांच के दौरान एसी कोच बी 4 के यात्रियों ने बताया कि चलते समय झटका महसूस हो रहा था। इस पर जब कोच के पहिए के पास जांच की गई तो स्प्रिंग टूटा मिला।
विज्ञापन


टूटे स्प्रिंग के सहारे ट्रेन यहां तक पहुंची थी। कैरेज विभाग ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कोच के स्प्रिंग टूटे होने की सूचना पर विभाग में खलबली मच गई।

स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, डीएमइ विनय कुमार, एचआई अभिषेक कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर अक्षय कुमार के साथ आरपीएफ और जीआरपी पहुंच गई। सूचना पाकर एडीआरएम और वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बी 4 कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में बैठाया गया और इस कोच को काट कर अलग किया गया। इसके बाद 11 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं ट्रेन के तीन घंटे तक खड़ी रहने पर यात्रियों में नाराजगी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed