फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Benefits of schemes are being extended to every person: Sushil Singh

जन-जन तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ: सुशील सिंह

Sat, 30 Dec 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes are being extended to every person: Sushil Singh
कमालपुर। सरकार के निर्देश पर निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को बरहनी ब्लॉक के पिपरी गांव पहुंची। यहां आयोजित जन चौपाल में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को पीएम व सीएम आवास. आयुषमान योजना, शौचालय, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र नागरिक को सीधे लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। भारत पहले कमजोर देश माना जाता था लेकिन अब इसकी गिनती अग्रणी देशों में हो रही है। प्रदेश में भी बड़े-बड़े उद्योगपति इन्वेस्ट कर रहे हैं। सरकार शिलान्यास करने के साथ उद्घाटन भी करती है। इस मौके पर बीडीओ राजेश नायक व एडीओ पंचायत रितेश सिंह सहित रमेश राय, ग्राम प्रधान संजय मौर्य, आलोक राय, कुलदीप गौतम, विनोद राजभर, शेषनाथ सिंह आदि रहे। संचालन प्रकाश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- देवेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed