{"_id":"67f81521de0413bbc405ac37","slug":"beneficiaries-are-getting-the-benefits-of-the-schemes-ramashray-chandauli-news-c-295-1-mau1002-126458-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ: रामाश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ: रामाश्रय
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत सेक्रेड हार्ट स्कूल में बुधवार की शाम भाजपा की सक्रिय सदस्यता सम्मेलन हुआ। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। भाजपा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निचले तबके के लोगों को आसानी से आवास मिल जा रहा है। इसी तरह सैकड़ों योजनाओं का लाभ प्रदेश और देश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता तैयार हो जाए। कार्यकर्ता मोहल्लों-गांवों में जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मुन्ना दुबे, नूपुर अग्रवाल, छोटू प्रसाद, डॉ. उमेश सरोज, हरे कृष्णा बरनवाल, भूपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, जनार्दन शर्मा, अर्पिता उपाध्याय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।