फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Before monsoon, there should be a solution to the cutting of Ganga: DM

मानसून से पहले हर हाल में हो गंगा कटान का समाधान : डीएम

Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Before monsoon, there should be a solution to the cutting of Ganga: DM
पीडीडीयू नगर। संजीव सिंह ने धानापुर ब्लाक के अंतर्गत गुरैनी गंगा नदी/पंप कैनाल का निरीक्षण कर बाढ़ के दौरान कटान वाली स्थलों का संबंधित अधिकारीगण के साथ निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। गंगा नदी के दाएं तट पर स्थित गुरैनी पंप कैनाल के अपस्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम में हो रहे कटान को रोकने हेतु जीयो टेक्सटाइल ट्यूब कटर के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश कार्यदाई एजेंसी के प्रतिनिधि को दिए। कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मानक के अनुरूप कार्य कराते हुए मानसून से पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाए, जिससे बाढ़ के दौरान होने वाली कटान को रोका जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा गुरैनी पंप नहर की चल रही सिल्ट सफाई के कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नहर से निकलने वाले सिल्ट/मिट्टी को व्यवस्थित रूप से दोनों किनारों की पटरियों पर बिछाने के निर्देश दिए। नहर के पटरियों /रास्ते मे उगी झाड़ियों को काटकर साफ-सफाई कराए जाने हेतु सिंचाई विभाग के अभियंता को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed