फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Because of the sacrifices we are breathing in free India

Chandauli News: बलिदानों की वजह हम आजाद भारत में ले रहे हैं सांस

Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Because of the sacrifices we are breathing in free India
सैयदराजा। सैयदराजा थाने पर वर्ष 1942 में तिरंगा फहराने वाले शहीदों को सोमवार को याद किया गया। शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों के कारण ही आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि देश गर्व के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा झंडा का सपना सकार हुआ हैं। बलिदानों की वजह आज भी हमारे देश आजाद हुआ। आज भी सीमा पर कड़कड़ाती ठंड और चिलचिलाती धूप में जवान हमारी देश की रक्षा कर रहे हैं। हमें देश में नफरत, जातिवाद पैदा करने वालों से सावधान रहना होगा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जब स्वाधीनता संग्राम के दौरान वर्ष 1942 में करो या मरो का नारा दिया गया। इस पर सैयदराजा के श्रीधर, गणेश , फेकु राय ने शहादत देकर सैयदराजा थाने पर तिरंगा लहराया। अतिथियों ने शहीद स्मारक में पौधरोपण किया। शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मंगला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुन्नू यादव ने चंद्रायन पर लोकगीत सुनाया। शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया गया। वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, हरेंद्र राय, मंगला सिंह, महेन्द्र सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, राम सुभाष सिंह, धनापुर प्रमुख अजय सिंह, सकलडीहा प्रमुख अवधेश सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपू, ओम प्रकाश सिंह, सूर्यमणि तिवारी, प्रिसिंपल अनिल सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह, रामप्रकाश तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन समर बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों का झंडा लगाने का किया विरोध

सैयदराजा। शहीदी दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने सैयदराजा शहीद स्मारक पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शहीद स्मारक पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाने का विरोध किया। उनका कहना था कि शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद दिवस पर हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करते हैं। यहां का सारा विकास कांग्रेस की सरकार की देन है। आज बेरोजगारी, महंगाई, नफरत की राजनीति चरम पर है। भाजपा के लोगों को देश के संविधान पर विश्वास नहीं है। प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश को आजाद करने में कांग्रेस पार्टी, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल सरीखे नेताओं के नेतृत्व में पूरे देश के सभी जाति और धर्म के लोगों ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ी। शहीदों के कुर्बानियों के बूते हमें आजादी प्राप्त हुई है। पर कुछ लोग शहीद स्मारक को राजनीतिक का अखाड़ा बनाना चाहते हैं। शहीद स्मारक समिति के सदस्य रजनीकांत पांडेय, रामानंद सिंह यादव, मुनीर खान, प्रभाकर तिवारी, विश्वजीत सेठ, हसन खान, अच्युतानंद पांडेय, सैयद अंसारी, सत्येंद्र उपाध्याय, टुनटुन राय, मदन मुरारी बिंद, गुलाब राम, शमशाद खान, अख्तर अंसारी, संपूर्णानंद दीवान, बंटी सेठ, कमलेश राम, बृजेश मिश्रा, अमरदेव, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed