{"_id":"57ffe7444f1c1b4a2c28e56b","slug":"be-aware-of-the-bike-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली से किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली से किया जागरूक
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
रैली को हरी झंडी दिखाते एबीआरसी सुरेश सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लेखपालों, अमीनों और कानूनगो द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से गुरुवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विकास भवन पहुंचकर सैयदराजा कस्बा होते हुए पुन: तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली में ‘‘बहन, बेटी, पत्नी, माता; सब बने मतदाता’’ स्लोगन द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि छूटे हुए सभी पात्र मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे नाम बढ़वाने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन कर अपना नाम बढ़वाएं। सप्ताह में सोमवार एवं बुद्धवार को महिलाओं हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पोलिंग बूथों पर ऐसी महिलाएं जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है उनके फार्म भरवाये जा रहे हैं। पोलिंग बूथ पर बूथ लेबल अधिकारी के पास प्रारूप-6, 7, 8 व 8 क उपलब्ध है। कर्मचारियों ने बताया कि आयोग द्वारा 22 व 23 अक्टूबर 2016 को विशेष अभियान तथा दिनांक 31 अक्टूबर 2016 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु निर्धारित किया गया है। जिन्हें नाम जुड़वाना है वे प्रारूप-6 पर आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं। निर्वाचक नामावलियों में दर्ज अशुद्ध प्रविष्टि को शुद्ध करने व डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने हेतु प्रारूप-8 पर आवेदन किये जायेंगे तथा एक ही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप-8 क पर आवेदन किये जायेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीबी पाण्डेय, उप जिलाधिकारी साहब लाल, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, सहायक आदि मौजूद रहे।