{"_id":"5db99a538ebc3e017e52dfd0","slug":"bd-passenger-engine-fail-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडी पैसेंजर का इंजन हुआ खराब, डेढ़ घंटे बाधित रहा पीडीडीयू पटना रेल रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडी पैसेंजर का इंजन हुआ खराब, डेढ़ घंटे बाधित रहा पीडीडीयू पटना रेल रूट
Wed, 30 Oct 2019 07:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से बरकाकाना जा रही डाउन बीडी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी से बुधवार की सुबह डेढ़ घंटे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट बाधित हो गया। रूट बाधित होने से नई दिल्ली से इस्लापुर जा रही मगध एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक यार्ड में खड़ी रही। इंजीनियरों की टीम ने इंजन की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई और यातायात बहाल हुआ।
वाराणसी बरकाकाना पैसेंजर (बीडी) पैसेंजर बुधवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से आठ बजे आगे के लिए रवाना हुई। डी केबिन के समीप ट्रेन पहुंची थी कि उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटना और गया रेल रूट पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया।
इससे नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस भी यार्ड में खड़ी हो गई। कंटोल की सूचना पर इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद इंजन को ठीक किया और इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इससे रूट चालू हुआ और मगध एक्सप्रेस भी आगे के लिए रवाना हुई।