फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Basmati Cole during the hearing

बासमती कोल ने की सुनवाई

Thu, 05 Feb 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 05 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Basmati Cole during the hearing
राज्य महिला आयोग की ओर से बुधवार को नगर स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर
विज्ञापन
जनसुनवाई का आयोजन किया। इसमें कुल छह शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।

इसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आयोग की सदस्य बासमती कोल ने पुलिस संबंधित चार व राजस्व विभाग से जुड़े एक मामले में अगली जन सुनवाई में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपने जनपद में आसानी से न्याय पा सकें। यदि किसी युवती व महिला का उत्पीड़न हो रहा है तो वह अपनी शिकायत एक सादे कागज पर लिखित रूप से जनसुनवाई के दौरान कर सकती है।

पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एएसपी जियालाल यादव, श्रवण कुमार गुप्ता, प्रियंवदा सिंह आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed