फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Banks were the opening lines

बैंक खुलते ही लगी लाइनें

Wed, 14 Dec 2016 12:41 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 14 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Banks were the opening lines
पैसा निकालने के लिए कतार में खड़े लोग।
तीन दिनों की छूट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुले। बैंक खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ी। दो तीन घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को पर्याप्त पैसे नहीं मिले। कैश की कमी की वजह से किसी बैंक में पांच हजार तो किसी ने दस हजार रुपये ही दिए। शहरी क्षेत्रों में तो पैसे मिले भी लेकिन ग्रामीण इलाकों की शाखओं में पैसे नहीं पहुंचे और लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बैँक में शनिवार, रविवार और बारावफात की छूट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुले। पैसा न मिलने की वजह से परेशान लोग बैंक खुलने के पहले ही लोगों की भीड़ बैंक शाखाओं के बाहर एकत्र हो गई। अधिकतर बैंक शाखाओं में पैसे रहे अधिक भीड़ होने की वजह से सभी को पर्याप्त पैसे नहीं मिले। नगर में इलाहाबाद बैँक में पैसे नहीं मिले। इसी तरह बैंक आफ बड़ौदा में भी पैसे नहीं मिले। यूनियन बैंक, विजया बैँक, सेंट्रल बैंक, सिंडीकैट बैंक, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, पीएनबी, बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक आफ इंडिया सहित अन्य बैंकों से पैसे मिले लेकिन किसी में चौबीस हजार रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन

बैंकों में पांच सौ रुपये के नोट नहीं आए हैं। ऐसे में सभी बैंक सौ, दो हजार रुपये और पचास रुपये के नोट ग्राहकों को दिए। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक खुले लेकिन यहां पर्याप्त मात्रा में पैसे नहीं मिले। यही हालइलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की हालत दिन प्रतिदिन  बिगड़ती चली जा रही है। वहीं ग्राहकों में रोष भी बढ़ता चला जा रहा है। इलिया संवाददाता के अनुसार तीन  दिनों के बंदी के बाद मंगलवार को पैसा निकालने के लिए काशी गोमती संयुत  ग्रामीण बैंक में सुबह नौ बजे से ही लोग कतार में खड़े हो गए लेकिन बैंक  कर्मियों के मनमानी के चलते बैंक का ताला दोपहर बारह बजे खुला तब तक बैंक  के पास सड़क पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी।  

दोपहर 12 बजे बैंक का ताला खुला तो कुछ लोगों को पैसा दिया गया। दोपहर बाद तीन से 400 लोगों को यह कहकर लौटा दिया  गया कि विद्ड्राल समाप्त हो गया है। खाताधारक  विरेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, रंगनाथ चौबे, सूर्यनारायण चौबे, पिंटू केशरी,  भानू प्रताप गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा आदि लोगों ने बताया कि उन्हें आशा थी कि पैसे मिलेंगे लेकिन पैसेनहीं मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed