{"_id":"60a77d0e8ebc3e6ac74e85fe","slug":"bank-siren-suddenly-started-ringing-at-midnight-people-in-chandaulispread","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: आधी रात को अचानक बजने लगा बैंक का साइरन, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: आधी रात को अचानक बजने लगा बैंक का साइरन, फैली दहशत
Fri, 21 May 2021 02:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 21 May 2021 02:57 PM IST
सार
साइनर बजने की जानकारी मिली तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। जब जांच में देखा तो तकनीकी गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के जरखोर गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार की आधी रात को अचानक साइरन बजने लगा। साइरन की अवाज सुनकर आसपास के लोगों में किसी अप्रिय घटना की आशंका से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक मैनेजर को फोन कर ताला खुलवाकर चेक किया तो तकनीकी गड़बड़ी मिली। हालांकि पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर काफी देर तक मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन
जानकारी के जरखोर गांव में स्टेट बैक ऑफ इंडिया की शाखा है। गुरुवार की रात 12 बजे के करीब अचानक बैंक का साइरन जोर-जोर से बजने लगा। साइरन की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह पहुंचे। उन्होंने बैंक मैनेजर को फोन कर सूचना दिया।
विज्ञापन
मैनेजर ने पास के एक गांव में रहने वाले कर्मचारी से बैंक खुलवाया। चेक करने पर पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से साइरन बज रहा था। मकान मालिक मयंक सिंह ने बताया कि एक साल में साइरन बजने की घटना तीन-चार बार हो गई है। पर अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया। वहीं मैनेजर का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू की वजह से मैकेनिक नही आ पा रहा है।
विज्ञापन