Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Banaras gridlocked Vehicles crawled Vasanta College to Rajghat Bridge causing chaos ADCP traffic

आधा बनारस रहा जाम: वसंता कॉलेज से राजघाट पुल तक रेंगते रहे वाहन, एक घंटे तक फजीहत; एडीसीपी ने कही ये बात

Sat, 14 Nov 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 06:11 AM IST
सार

वाराणसी में शुक्रवार को आधा शहर जाम से जूझता रहा। वसंता कॉलेज से राजघाट पुल तक करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन घंटों रेंगते रहे। कैंट मार्ग पर गलत दिशा से आए स्कॉर्पियो और पिकअप ने रास्ता रोका। लहरतारा आरओबी पर टक्कर के बाद 20 मिनट तक नोकझोंक हुई। महमूरगंज समेत कई मार्गों पर वाहनों की कतार लगी रही।

विज्ञापन
Banaras gridlocked Vehicles crawled Vasanta College to Rajghat Bridge causing chaos ADCP traffic
महमूरगंज से मंडुवाडीह मार्ग पर लगा भीषण जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर में शुक्रवार को जाम ने लोगों की रफ्तार थाम दी। सुबह से शाम तक प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। वसंता कॉलेज से पड़ाव तक करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में वाहन एक घंटे तक फंसे रहे। कैंट मार्ग पर गलत दिशा से आए स्कॉर्पियो और पिकअप ने रास्ता रोक दिया। लहरतारा में दो वाहनों की टक्कर के बाद चालकों के बीच करीब 20 मिनट तक नोकझोंक होती रही। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन


महमूरगंज में भी जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वसंता कॉलेज राजघाट पर जाम लगने की वजह पड़ाव की तरफ वाहनों का दबाव रहा। खासकर चौराहा ही जाम से जकड़ा रहा। इस वजह से राजघाट की तरफ से पड़ाव जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर में लहरतारा से बैलिया के बीच सड़क चोक रही। प्रमुख चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

कई जगह सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों ने दूसरे वाहनों के निकलने की जगह कम कर दी। दोपहिया वाहन चालक आगे निकलने की कोशिश में फंसे रहे तो चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। कैंट मार्ग पर गलत दिशा से आए स्कॉर्पियो और पिकअप के कारण आमने-सामने वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क पर पहले निकलने की कोशिश में वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

वहीं, लहरतारा में टक्कर के बाद दोनों वाहन चालक सड़क पर ही उलझे रहे। वाहनों को किनारे करने के बजाय नोकझोंक जारी रहने से पीछे से आ रहे वाहन फंस गए। महमूरगंज में भी वाहनों का दबाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित रहा। प्रमुख मार्गों से चौराहों की ओर आने वाले वाहनों के एक साथ पहुंचने से कतारें लंबी होती चली गईं। सड़क किनारे खड़े वाहन आवागमन में बाधा बने तो कहीं दुकानों के सामने सामान लादने और उतारने के दौरान वाहन रुकने से रास्ता संकरा हो गया। चौराहों पर ऑटो और ई-रिक्शा के रुकने से भी पीछे चल रहे वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई।

विज्ञापन

पर्व की वजह से शहर में वाहनों का दबाव बढ़ा है। यातायात नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। दो-तीन दिनों तक वाहनों का दबाव रहेगा। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed