फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ballia youth arrested for appearing in exam by changing date of birth, photo and name

Chandauli News: जन्मतिथि, फोटो और नाम बदलकर परीक्षा दे रहा बलिया का युवक गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Ballia youth arrested for appearing in exam by changing date of birth, photo and name
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में शनिवार को महेंद्र टेक्निकल कॉलेज, चंदौली में नाम, जन्मतिथि और फोटो बदलकर परीक्षा दे रहे युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक बलिया जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल कॉलेज में जांच के दौरान एक अभ्यर्थी का फोटो मिसमैच हो रहा था। संदेह होने पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस की जांच में पता चला कि अभ्यर्थी अभिषेक कुमार सिंह पुत्र कन्हैया सिंह, शोभा छपरा, शिवपुर उर्फ करनछपरा, थाना बैरिया जनपद बलिया का निवासी है, जिसका मूल नाम अनूप कुमार सिंह पुत्र कन्हैया सिंह है। आरोपी अपना नाम और जन्मतिथि बदलकर दूसरी बार हाईस्कूल उतीर्ण कर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल हुआ है। इसके बाद पुलिस उसे चंदौली थाने ले गई और मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि कूटरचित दस्तावेज के सहारे परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed