फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ballia constable suspended for misbehaving with female constable, FIR registered

Chandauli News: महिला सिपाही से अभद्रता में बलिया का सिपाही निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ballia constable suspended for misbehaving with female constable, FIR registered
-फीडिंग रूम में किया अभद्रता, शोर मचाने पर भागा आरोपी अमित कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर, चंदौली। सदर कोतवाली में कार्यरत महिला कांस्टेबल ने बलिया के नरही निवासी सिपाही अमित कुमार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी को निलंबित भी कर दिया गया है ।
महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि 18 मार्च की रात में वह मिशन शक्ति केंद्र में ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान वह अपने छह महीने के बच्चे को फीडिंग के लिए सीसीटीएनएस कक्ष में गई। वहीं रात में दो बजे सिपाही अमित कुमार क्वार्टर गार्द ड्यूटी समाप्त करके कक्ष में चला आया और अभद्रता करने लगा। शोर मचाने पर वहां से भाग गया। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। बाद में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ चंदौली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिपाही अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जा रही है। वहीं आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्दी पर पहले भी लगे हैं दाग
केस 1- 27 फरवरी 2026 को अलीनगर थाने से सटे तेल कटिंग के मामले में एडीजी पीयूष मोर्डिया की ओर से गठित टीमों ने चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तेल चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण, दो टैंकर और दो कारें भी जब्त की गईं। मामले में थाने के हेड कांस्टेबल रोशन यादव सहित 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

केस 2- 29 नवंबर 2024 को बर्खास्त सिपाही अनिल सिंह की शिकायत पर गाजीपुर के नंदगंज थाने में चंदौली के पूर्व एसपी अमित कुमार, 4 इंस्पेक्टर समेत 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्ष 2021 में निलंबित सिपाही अनिल सिंह ने आरोप लगाया था कि चंदौली के एसपी समेत पुलिसकर्मी हर महीने जनता से 12.50 लाख रुपये उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed