फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ballast laden goods train derails at Dheena station

Chandauli News: धीना स्टेशन पर गिट्टी लदी मालगाड़ी बेपटरी

Mon, 13 May 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Ballast laden goods train derails at Dheena station
धीना/पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल खंड पर धीना रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर रविवार को दोपहर में गिट्टी लदी मालगाड़ी बेपटरी हो गई। हादसे की सूचना से अधिकारियों में खलबली मच गई। कुछ देर बाद पीडीडीयू मंडल से पहुंची अधिकारियों की टीम मालगाड़ी को पटरी पर लाया गया। हालांकि इससे ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। धीना रेलवे स्टेशन के साइडिंग प्वाइंट पर मालगाड़ी में गिट्टी लोड की गई। इस दौरान मालगाड़ी लूप लाइन पर खड़ी थी। 11.40 बजे मालगाड़ी बैक करते समय एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए। स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। मालगाड़ी बेपटरी होने की सूचना से दानापुर मंडल को दी गई। वहीं, नजदीकी स्टेशन होने के कारण पीडीडीयू मंडल से क्रेन और दुर्घटना राहत यान के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बेपटरी हुए वैगन को अलग गया कर 12.15 बजे मालगाड़ी रवाना की गई। घटना लूप लाइन में होने के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के एक कोच के दो पहिए बेपटरी हुए थे। इससे ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed