फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   bag full of shagun stolen from wedding of Congress city president daughter in chandauli

Chandauli News: कांग्रेस शहर अध्यक्ष की बेटी की शादी में शगुन से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर

Tue, 11 Nov 2025 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:22 AM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में शादी के जश्न के बीच चोर ने शगुन के बैग पर हाथ साफ कर दिया। कांग्रेस महिला शहर अध्यक्ष की बेटी की शादी में चोरी की घटना से अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
bag full of shagun stolen from wedding of Congress city president daughter in chandauli
सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक लॉन में कांग्रेस महिला शहर अध्यक्ष ट्रीजा एलियट की पुत्री की शादी में शगुन से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना उस समय हुई जब ट्रीजा एलियट वर-वधू को आशीर्वाद देने गई थीं।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए चोरी की शिनाख्त करने के लिए छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्टेज पर लोगों के बीच में जाते हुए दिख रहा है, वहां से शगुन से भरा बैग लेकर जैकेट के अंदर छिपाकर निकलता दिखा। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


ट्रीजा एलियट की पुत्री की शादी में शहर के कई बड़े नेता और मेहमान शामिल हुए थे। इस दौरान चोरी की घटना के बाद शादी में आए मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। उधर, घटना के संबंध में थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed