फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Baby shower of pregnant women, Ayushman card distributed

गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बांटा गया आयुष्मान कार्ड

Thu, 26 Aug 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Baby shower of pregnant women, Ayushman card distributed
पीडीडीयू नगर। परिवर्तन सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई व आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी रहीं। उन्होंने लगभग 40 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और लगभग 45 लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से जरूरतमंद लोगों को इलाज कराने में काफी सहूलियत मिलेगी। महिलाओं के उत्थान के लिए सभी का कर्तव्य बनता है कि अपने घर की बहन, बेटी व बहुओं का सम्मान करें और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित करें। यदि समाज के विकास और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी नहीं बढाई गई तो कई सामाजिक कार्य अधूरे रह जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. मनीष चौधरी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से समाज के अंतिम पायदान के लोगों को इलाज में काफी सहूलियत होती है। समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि समिति का लक्ष्य गरीबों और असहायों की सेवा करना है। अंत में समिति के सदस्यों व जायसवाल समाज की ओर से राहुल जायसवाल व सिद्धांत जायसवाल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर दयाराम जायसवाल, राजेश योगी, गुरदीप सिंह, बसंत जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, एस.फाजिल, दिलीप जायसवाल, हर्षित शर्मा, सचिन जायसवाल अमन जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजय जयसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed