फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Baba Siddharth Gautam inspected the ashram for the arrival of CM

सीएम के आगमन को लेकर बाबा सिद्धार्थ गौतम ने किया आश्रम का निरीक्षण

Fri, 03 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Baba Siddharth Gautam inspected the ashram for the arrival of CM
पीडीडीयू नगर/ चहनिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच दिसंबर को बाबा कीनाराम आश्रम, रामगढ़ में आने वाले हैं। इसको लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। बृहस्पतिवार को कीनाराम मठ के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम ने आश्रम का मुुआयना किया और आगमन के तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव के दौरान 2019 में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसी समय बाबा कीनाराम आश्रम के जीर्णोद्धार की घोषणा कर दी थी। कोरोना की वजह से काम शुरू नहीं हो सका था। अब शासन की ओर से 19 करोड़ रूपये कार्यदायी संस्था को मिल चुके हैं। वहीं सीएम पांच दिसंबर को इन कार्यों का शिलान्यास भी कर सकते हैं। सीएम के संभावित दौरे को लेकर मंगलवार और बुधवार को जिलाधिकारी, एसपी सहित कई अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहीं बृहस्पतिवार को मठ के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम का मुआयना किया और सीएम आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। बाबा कीनाराम मठ के संयोजक अजीत सिंह के द्वारा बिंदुवार कार्यक्रम की पूरी जानकारी बाबा सिद्धार्थ गौतम को दी गई। भक्तजनो ने बाबा कीनाराम का आशीर्वाद लेते हुए आगे की तैयारियों के संदर्भ में अजीत सिंह ने बताया कि विधिवत तैयारियां जोरों पर है उनके आगमन के पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। भक्तगणों में शौलेंद्र पाण्डेय, कवि ईश्वर चंद्र पांडेय, रूद्र पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed