{"_id":"e372bb10ae31082b97c6754a364e2737","slug":"azad-played-a-key-role-in-the-independence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी में आजाद ने निभाई अहम भूमिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी में आजाद ने निभाई अहम भूमिका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर सोमवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की
विज्ञापन
पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और बताए रास्ते पर
चलने का संकल्प लिया गया।
संत रविदास की भी जयंती मनाई।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में मौलाना आजाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो अतुलनीय सहयोग किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने अंग्रेजी शिक्षा का अध्ययन किया और लोगों को शिक्षित करने के लिए शिक्षण संस्थान स्थापित कर वैसी ही शिक्षा की व्यवस्था की। कांग्रेस हमेशा महापुरूषों और वीरों को सम्मान देने का काम किया है।
देश की तरक्की में कांग्रेस का योगदान सराहनीय है। आज हम सभी को अपने महापुरुषों के संघर्ष और उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने की दरकार है, तभी देश तरक्की की राह में अग्रसर होगा। देवेंद्र प्रताप ने संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में संगठन की बदौलत ही जीत दर्ज की है, जो आने वाले चुनावों के लिए शुभ संकेत हैं। उन्होंने कहा इस बार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी कामयाबी का इतिहास रचेगी।
इस मौके पर नवीन सिंह बब्लू, राकेश सिंह, सतीश बिंद, श्वेता सिद्धीदात्रि, तौफिक खान, नारायणमूर्ति ओझा, डा. सुल्तान खान, नन्द कुमार, मुनीर खां, अनिल श्रीवास्तव, तौफिक खां, तारा जायसवाल, बाबा गोंड, सनोज भारती आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय तिवारी ने किया।