फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ayushman card not being made due to error in Aadhaar and Ration card

Chandauli News: आधार और राशन कार्ड की त्रुटि से नहीं बन पा रहा आयुष्मान कार्ड

Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card not being made due to error in Aadhaar and Ration card
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में राशन कार्ड व आधार कार्ड की टूटी रोड़ा बन गई। इसके चलते जनपद में 914129 लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अभी तक मात्र 493248 कार्ड बन पाए। इसे बनवाने के लिए लाभार्थी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन करें तो क्या करें त्रुटियां इस पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सिंतंबर से दो अक्टूबर तक देश में आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को जन जन तक पहुंचने के लिए पिछले महीने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से आयुष्मान योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के लिए गांव स्तर तक ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य विभाग को बनाना है, ताकि इसका लाभ पात्रों को आसानी से मिल सके। जनपद में आयुषमान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को लाभ पहुंचाना है। इसमें अब तक कुल 44851 परिवारों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाभ दिया जा रहा है। इसमें कुल 285448 सदस्य हैं। इसमें कुल छह या छह से अधिक सदस्य परिवार मेंं है, उन सभी को लाभ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का मिलेगा। इससे कम की संख्या वाले परिवारों को इसका लाभ स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं दिया जाएगा। इसके चलते कई परिवार के सदस्य इस योजना से वंचित हो रहे है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से एप भी लांच किया गया है, ताकि घर से ही लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सके। यहीं नहीं आशा, पंचायत मित्र के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

लाभ लेने के लिए परेशान लाभार्थी

चंदौली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इसमें रोड़ा का कारण राशन कार्ड व आधार कार्ड में नाम का परिवर्तित होना है। नाम में गड़बड़ी होने के कारण लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि राशन व आधार कार्ड में थोड़ा भी परिवर्तन होगा तो ऐप उसे नहीं लेगा और लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा। कुछ पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित आयुष्मान योजना केंद्र पर सफेद और लाल कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान होना पड़ेगा।

-------------------------


46 अस्पतालों में कर सकते हैं इलाज

चंदौली। जनपद में भारत सरकार की ओर से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 9 लाख 14 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक मात्र चार लाख 93हजार248 लोगों का ही आयुष्मान कार्ड जनपद में बन पाए हैं। यही नहीं इसके लिए कुल 46 अस्पतालों का चयन किया है। इसमें 10 सरकारी और 36 प्राइवेट चिकित्सालय शामिल है। जहां पर 43000 लोगों का इलाज हुआ है। इसमें 39974 का भुगतान भी कर दिया गया।



कोट
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए विशेष अभियान के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू है, लेकिन आधार कार्ड व राशन कार्ड में समानता नहीं होने के कारण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लोगों नहीं मिल पा रहा है।
अभिनव कुमार श्रीवास्तव,जिला समन्वय भारत आयुष्मान योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed