फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   aware By slip

पर्ची देकर किया जागरूक

Sat, 25 Feb 2017 01:25 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 25 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
aware By slip
विश्वास पर्ची बांटते तहसीलदार व कोतवाल।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मत प्रतिशत बढ़ाने व लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्यालय पर सदर तहसीलदार गुलाब चन्द्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने सकलडीहा तिराहे सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर मतदाताओं में विश्वास पर्ची बांटी। इस दौरान अधिकारियों ने बिना किसी भय व प्रलोभन के आठ मार्च को होने वाले चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसीलदार ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171(ख) के अनुसार यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने के लिए नकद या वस्तु के रूप में कोई परितोष देता है या लेता है तो उसे एक वर्ष तक का कारावास या जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन

यदि कोई किसी निर्वाचक या अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार को मारने-पीटने की धमकी देता है तो उसे भी जुर्माना लगाने के अलावा दंडित किया जाएगा।
ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया है। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए और निर्भिक होकर मतदान करें। यदि किसी प्रकार का डर या भय महसूस होता है या कोई रिश्वत की पेशकश करता है तो उसकी शिकायत टोल-फ्री 1800-180-5078 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली एके ओझा ने पुलिस महकमे की ओर से जारी की गई विश्वास पर्ची पर अंकित     पुलिस अधिकारियों के नंबर की उपयोगी के बारे में बताया। कहा कि इसमें चुनाव हेल्पलाइन नंबर, वाट्स अप नंबर, चुनाव सेल व चुनाव कंट्रोल रूम सहित ई-मेल का विवरण अंकित है। इस माध्यम के जरिए चुनाव संबंधित शिकायत व सहयोग मांगा जा सकता है। जिसको गंभीरता से लेकर तत्काल ही कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed