फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Aurvatad will give a boost to tourism

Chandauli News: औरवाटाड़ से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा-डीएम

Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aurvatad will give a boost to tourism
पीडीडीयू नगर। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि नौगढ़ का औरवाटाड़ जलप्रपात से चंदौली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां पर्यटकों के लिए एडवेंचर गेम और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएंगे। डीएम बुधवार को औरवाटाड़ जलप्रपात पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी और कार्यदाई संस्था द्वारा जल्द कार्य पूर्ण कर लेने का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध पाया। बताया कि एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गेम्स, जिप लाइन सहित कई अन्य चीजों की व्यवस्था की जा रही है जिससे पर्यटकों में और रुचि बढ़ेगी। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी को जलप्रपात के किनारे-किनारे रेलिंग सहित अन्य सुरक्षा की दृष्टि से कार्य करने के निर्देश दिए। इससे पहले डीएम ने चकिया स्थित लतीफशाह बांध का भी निरीक्षण किया और वहां पर्यटन के दृष्टि से सुविधाओं के संदर्भ में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed