फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Audio of former BSA asking for commission from contractor goes viral

Chandauli News: पूर्व बीएसए का ठेकेदार से कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल

Thu, 17 Oct 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Audio of former BSA asking for commission from contractor goes viral
चंदौली। बीएसए और ठेकेदारों के बीच कमीशन के लेनदेन की बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें बीएसए जनपद के पूर्व बीएसए सत्येंद्र सिंह बताए जा रहे हैं। ठेकेदार, उन्हें चार प्रतिशत कमीशन देने की बात कह रहा है, जबकि वह छह प्रतिशत लेने पर अड़े हुए है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में बीएसए सत्येंद्र सिंह ने ठेकेदार से छह प्रतिशत कमीशन की मांग की। जब उसने असमर्थता जताई तो बीएसए कहते है कि आपके काम के लिए मैं डीएम के सामने गिड़गिड़ाया हूं। उनसे कमिटमेंट किया गया है, तब काम हुआ है। ऐसे थोड़े न काम हुआ है, उनको भी देना है। ठेकेदार गिड़गिड़ाता है सर प्लीज चार परसेंट पर मैनेज कर लिजिए। तो इसका चैप्टर क्लोज कर दूं. खास बात यह है कि बीएसए साहब टस से मस नहीं हुए। बोले इसमें डीएम को भी समझना है। एओ वाला आप देखिएगा।.इससे ज्यादा बात नहीं करूंगा। वहीं पूर्व बीएसए सत्येंद्र सिंह ने इस मामले में कहा कि ऑडियो को एआई की वजह से क्लोन करके बनाया गया है।
विज्ञापन

कोट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऑडियो के वायरस का मामला संज्ञान में नहीं है। यह मामला संज्ञान में आने पर जांच की जाएगी। जिलाधिकारी के आने के बाद यह जानकारी और आगे कार्रवाई होगी। सुरेंद्र सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed