फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Audacity: 13.3 lakh looted from pump worker by shooting in broad daylight

दुस्साहस: दिनदहाड़े गोली मारकर पंपकर्मी से 13.3 लाख की लूट

Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Audacity: 13.3 lakh looted from pump worker by shooting in broad daylight
थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक में पैसे जमा करने जा रहे पंपकर्मी को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 13 लाख 30 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली पंपकर्मी के पैर से छूकर निकल गई। जिससे उसे पैर में जख्म आया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर स्थित एबीएस मोटर्स और जायसवाल पेट्रोल पंप के कर्मचारी इस्लाम और बीके श्रीवास्तव मैजिक से 13 लाख 30 हजार रुपया लेकर दोपहर दो बजे के करीब सैयदराजा बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचे। कार से उतरकर दोनों बैग लेकर जैसे ही बैंक की ओर बढ़े। पहले से दो बदमाश गमछा बांधकर अपाचे बाइक से वहां खड़े थे। उनमें से एक बदमाश इस्लाम से रुपयों का बैग छीनने लगा। बैग न छोड़ने पर बदमाश ने पिस्टल से गोली मारी जो इस्लाम के दाहिने पैर को छूकर निकल गई। मारे डर के उन्होंने बैग छोड़ दिया। बदमाश बैग लेकर अपने साथी के साथ हाइवे की तरफ भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी और एएसपी ऑपरेशन सुखराम भारती जांच पड़ताल में जुटे हैं। एएसपी ऑपरेशन सुखराम भारती ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed