फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Attempted rape of a class three student in chandauli

छात्रा से रेप का प्रयास, मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, सिपाही और होमगार्ड निलंबित, मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Jun 2020 10:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 13 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a class three student in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के खंडहरनुमा घर में शनिवार को युवक ने कक्षा तीन की छात्रा के दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवकी को पकड़कर थाने ले आई। बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में मेडिकल कराने के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।  आरोपी के फरार होते पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी आरोपी युवक की तलाश में जुट गए है। लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने एक सिपाही और होमगार्ड को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी सद्दाम (22) शनिवार की सुबह गांव की ही सात वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा को बहलाफुसलाकर खंडहरनुुमा घर में ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिस पर छात्रा चीखने-चिल्लाने लगी। लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण खंडहर की ओर गए। ग्रामीणों को खंडहर की ओर आता देख सद्दाम मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना छात्रा के परिवार वालों को दी। बाद में पीड़िता के परिवारवालों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी ने कांस्टेबल राम सिंह और एक होमगार्ड के साथ आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ चकिया नीरज पटेल ने बताया कि आरोपी युवक के फरार होने की सूचना मिली है। युवक की तलाश की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर मुकदमा कराया जा रहा है। साथ ही फरार आरोपी को पुलिस कस्टडी से भागने के मामले में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed