{"_id":"6695082ab1ada45081051432","slug":"attack-on-policemen-in-chandauli-broke-leg-two-injured-investigation-of-the-case-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी का तोड़ दिया पैरः लाठी-डंडे से लैस दबंगों ने बोला हमला, दो सिपाही घायल; एक ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी का तोड़ दिया पैरः लाठी-डंडे से लैस दबंगों ने बोला हमला, दो सिपाही घायल; एक ने भाग कर बचाई जान
Mon, 15 Jul 2024 05:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:00 PM IST
सार
Chandauli News: पुलिस के साथ मारपीट की सूचना पाकर मौके पर अधिकारी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि चार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। मौके की भयावहता देखते हुए एक पुलिसकर्मी ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल सिपाही का चल रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में एक मुकदमे की विवेचना करने गए पुलिसकर्मियों पर अभियुक्त और उसके परिजनों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे एक पुलिसकर्मी का पैर टूट गया। वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। भागने के दौरान अभियुक्त भी गिरकर घायल हो गया। सबका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन
भागने के दौरान अभियुक्त भी गिरकर घायल हो गया। सबका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।
एएसपी विनय सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसकी विवेचना के लिए बबुरी थाने के से एसआई मो. असलम शाह तीन पुलिसकर्मियों के साथ गोरारी गांव में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेचना के दौरान मुकदमा से संबंधित अभियुक्त यशवंत चौहान और अभियुक्त के अन्य 4-5 परिवारिक सदस्य भी मौके पर आ गए। वह लोग पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगे। पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया गया पर विपक्षीगण नहीं माने व एक राय होकर लाठी-डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिए।
पुलिस टीम के एक पुलिसकर्मी के पैर में फ्रैक्चर व तीन सामान्य रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल चन्दौली भर्ती कराया गया है।
अभियुक्त यशवंत चौहान को मारपीट करके भागते समय गिरने के कारण चोंट आ गई है, जिसका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।