{"_id":"58583a3c4f1c1b6755e398f2","slug":"atm-disappointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से रुपये मिले एटीएम से निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से रुपये मिले एटीएम से निराशा
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक छूट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले। बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। हालांकि बैंकों में पैसा पहुंच जाने की वजह से पहली बार लोगों को नियम के अनुसार चौबीस हजार रुपये तक मिले। हालांकि नोटबंदी के चालीस दिन बाद भी सभी एटीएम चालू नहीं हो सके। इससे लोगों को दिक्कत हुई।
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बैंकों के चेस्ट में पैसे पहुंचाने के उद्देश्य से आरबीआई ने पांच हजार करोड़ रुपये भेजे हैं। सोमवार को बैंकों तक पैसे पहुंच गए। इससे कैश की किल्लत बहुत हद तक कम हुई। रविवार को छूट्टी के बाद सोमवार को बैंक शाखाएं खुली। इससे पहले ही ग्राहकों की भीड़ बैंकों में पहुंच गई। इससे शाखाओं में कतार लगी। हालांकि पैसा होने की वजह से लोगों को नियम के अनुसार पैसा उपलब्ध हुआ।
यही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी पहली बार लोगों को मन के मुताबिक नियम से पैसे मिले। दूसरी तरफ नोटबंदी के चालीस दिन बाद भी एटीएम चालू नहीं हो सके। नगर में एचडीएफसी, एसबीआई के एटीएम ही चालू रहे। शेष एटीएम बंद रहे। इससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।