फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Athletes displayed their prowess in thrilling Wushu bouts.

Chandauli News: वुशू के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 25 Sep 2026 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess in thrilling Wushu bouts.
सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में वुशू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
सैयदराजा। नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में चल रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न भार वर्गों के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेल गए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

दूसरे दिन के खेल सत्र का शुभारंभ महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने किया। बालिका अंडर-17 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आयुषी (प्रयागराज) ने विधि (मिर्जापुर), रिमझिम (मेरठ) ने सनम (लखनऊ), लक्ष्मी (आजमगढ़) ने तान्या (चंदौली) और स्नेहा (मिर्जापुर) ने वेदांशी (प्रयागराज) को हराया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में शिखा (मेरठ) ने आयुषी और स्नेहा (मिर्जापुर) ने लक्ष्मी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 48 किलोग्राम के क्वार्टर फाइनल में शिवानी (प्रयागराज) ने यशी सिंह (कानपुर) और प्रीति (मिर्जापुर) ने मानसी (लखनऊ) को हराया। सेमीफाइनल में शिवानी ने माधुरी (मेरठ) और प्रीति ने राधिका (मुरादाबाद) को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 किग्रा में श्रेया (मेरठ) और शालिनी (लखनऊ), 56 किग्रा में दिव्यांशी (कस्तूरबा) और स्वाति (मेरठ) ने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांशी यादव (कानपुर) ने प्रियंका (कस्तूरबा) को हराया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथियों, रेफरी टीम, विभिन्न मंडलों से आए कोच और प्रबंधकों का आभार जताया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे।

अंडर-17 बालिका 45 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में मेरठ की शिखा ने प्रयागराज की आयुषी को, जबकि मिर्जापुर की स्नेहा ने आजमगढ़ की लक्ष्मी को हराया। दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed