फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ATEWA organized a 'Tiranga Yatra' for the Old Pension Scheme.

Chandauli News: अटेवा ने पुरानी पेंशन के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 22 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
ATEWA organized a 'Tiranga Yatra' for the Old Pension Scheme.
चंदौली में तिरंगा यात्रा निकालते अटेवा के सदस्य। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। अटेवा के बैनर तले शुक्रवार को चंदौली में पुरानी पेंशन बहाली समेत भिन्न मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों शिक्षकों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा धरना स्थल से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंची। इस दौरान शिक्षक और कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। डीएम कार्यालय पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, शिक्षक भर्ती और अन्य सेवाओं में टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली समेत अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। अटेवा कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार आवाज उठा रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से सरकार तक कर्मचारियों की मांग पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यात्रा में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर सहभागिता की। अंत में जिला महामंत्री गिरिजेश कुमार दादा ने यात्रा में शामिल सभी शिक्षक, कर्मचारियों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार जताया। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों में भी इसी तरह एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed