{"_id":"6186d0b769f96a52ea199610","slug":"asp-did-combing-in-the-jungles-with-the-jawans-chandauli-news-vns6210643169","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा को देखते हुए एएसपी ने जंगलों में की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा को देखते हुए एएसपी ने जंगलों में की कांबिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। डाला छठ और एकादशी पर कोईलरवा हनुमान मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले को देखते हुए एएसपी नक्सल सुखराम भारती ने शनिवार को पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ क्षेत्र के जंगलों में गहन कांबिंग की। इस दौरान चरवाहों से पूछताछ की और संदिग्ध के दिखने पर पुलिस को सूचना देने को कहा।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर थाना क्षेत्र में दोपहर बाद एएसपी नक्सल के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने जंगलों में सघन कांबिंग की। आगामी पर्वों को देखते हुए पुलिस के जवानों ने जंगल के चप्पे-चप्पे में बने पशु अडारों पर छानबीन की। पुलिसकर्मियों ने जंगल में बसे गांवों के ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने और आने-जाने के बारे में पूछताछ की। नौगढ़ के थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने कांबिंग के दौरान जंगलोें में मिले राहगीरों व चारवाहों से पूछताछ करने के बाद नक्सली संचरण रोकने में पुलिस की मदद करने को कहा। संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई पड़ने पर पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर तत्काल सूचित करने का अनुरोध किया। कांबिंग में चौकी इंचार्ज चंद्रप्रभा रेंज रामनयन यादव, चौकी इंचार्ज अमदहा राधाकृष्ण यादव व पुलिस के जवान शामिल रहे।