फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ashwani, Sunil, Ankit and Phalguni became SDM

जिले के होनहारों ने पीसीएस में पाई सफलता

Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ashwani, Sunil, Ankit and Phalguni became SDM
पीडीडीयू नगर। यूपीपीसीएस की अंतिम परीक्षा के परिणाम में जिले के चार और होनहारों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर कामयाबी पाई है। सभी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार वालों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सकलडीहा विकासखंड के सदलपुरा गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अश्वनी सिंह का चयन एसडीएम के पद पर हैं।
विज्ञापन

अश्वनी ने हाई स्कूल की परीक्षा यूपी बोर्ड से 78 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की थी। बीटेक करने के बाद भारत पेट्रोलियम में नौकरी कर ली लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर तैयारी करने लगे। अश्वनी सिंह बताते हैं कि तीन बार आईएएस के परीक्षा में बैठने के बाद भी कुछ नंबरों से सफलता से पीछे रह गए। वर्ष 2018 के पीसीएस के रिजल्ट में 10 वीं रैंक आने के बाद वह काफी खुश हैं। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं
विज्ञापन

चहनिया क्षेत्र के मारूफपुर निवासी भृगुनाथ प्रसाद के बेटे सुनील कुमार का चयन भी एसडीएम के पद पर हुआ है। इनके पिता सिचाई विभाग से रिटायर्ड है और माता मानधारी देवी गृहणी है। बेटे की सफलता से घर में खुशी का माहौल है। सुनील अभी घर से बाहर हैं। सुनील की प्रारंभिक व जूनियर की शिक्षा नन्देश्वर बाल विद्या मंदिर मारूफपुर (मझीलेपुर) व हाईस्कूल व इण्टरकी पढ़ाई यूपी बोर्ड से सकलडीहा इण्टर कालेज से उत्तीर्ण करने के बाद मोतीलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रयागराजसे बीटेक किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के लोगों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनिया क्षेत्र के ही प्रभुपुर (मिश्रपुरा) गांव के रहने वाले सुभाष चन्द्र मिश्र वाराणसी में डीआईओएस कार्यालय में बड़े बाबू के पद पर है और माता उमा मिश्रा गृहणी है। इनके बेटे अंकित मिश्र ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा 5 तक सोना तालाब वाराणसी, 6 से 8 तक सेंट जोसेफ स्कूल और बारहवीं तक की शिक्षा सीएचएस वाराणसी में सीबीएसई बोर्ड ली है। इसके बाद बीटेक एनआईटी श्रीनगर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 2012 से 16 तक कम्प्लीट किया। सफलता के बाद गांव पहुंचने पर अंकित मिश्रा ने बताया कि इसकाश्रेय माता पिता को जाता है। घर पहुंचने पर बड़े पिता शिवपूजन मिश्रा, चाचा संजय मिश्रा, राजकिशोर मिश्रा, भुनेश्वर मिश्रा, अभिषेक, बाबूराम यादव, सत्य प्रकाश, महेंद्र यादव नीरज ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वहीं इसी क्षेत्र के रामगढ़ की रहने वाली फाल्गुनी सिंह ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। इनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। जानकारी होने पर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed