फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ashok Kumar Singh becomes President of Chakia Bar Association for the second time

Chandauli News: दूसरी बार अशोक कुमार सिंह बने चकिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ashok Kumar Singh becomes President of Chakia Bar Association for the second time
चकिया। बार एसोसिएशन चकिया के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुए। चुनाव में अशोक कुमार सिंह पटेल अध्यक्ष और विजय शंकर पाठक महामंत्री चुने गए। अशोक कुमार सिंह पटेल 2019 में भी बार के अध्यक्ष रह चुके हैं। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के नेतृत्व में सोमवार को बार के अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक 235 अधिवक्ताओं में से 228 ने वोट दिया। आठ राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह पटेल को 94, श्याम नारायण सिंह को 62, राकेश लाल श्रीवास्तव को 51, रामकृत को 11, रामराज को 7 उमाशंकर को 4 वोट मिले। इस आधार पर अशोक कुमार सिंह पटेल 32 मतों से विजयी रहे। वही महामंत्री पद पर विजय शंकर पाठक को 108 मत, शशिरंजन श्रीकृष्ण को 65 और प्रेम बहादुर यादव को 52 मत मिले। महामंत्री पद पर विजय शंकर पाठक 43 मतों से चुनाव जीते। बार के शेष पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। एल्डर्स कमेटी में सरदार जंग बहादुर सिंह, बृजराज सिंह, भैया लाल सिंह, अवधेश नारायण तिवारी, कैलाश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed