फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   As soon as the notification is issued, the contenders are preparing for the election

अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदार

Sat, 27 Mar 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
As soon as the notification is issued, the contenders are preparing for the election
कंदवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही गांवों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी दावेदार पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गए हैं। राजनीतिक दलों भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी और भारतीय समाज पार्टी ने आरक्षण के हिसाब से रणनीति तय करनी शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना और जनपद में मतदान की तिथि घोषित होते ही दावेदारों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने उसी आधार पर तैयारी शुरू कर दी। वैसे लॉकडाउन के समय से ही गांवों में पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही थी। दावेदार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे थे। अब अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक पार्टियां भी पूरी तैयारी के साथ पंचायत चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गई हैं। वहीं गांवों में प्रधान पद के दावेदार कमर कस कर मैदान में उतर गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिए हैं। राजनीतिक पंडित अपने अपने खेमों को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जनपद में मतदान 26 अप्रैल को होगा और परिणाम 2 मई को घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed