फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   As soon as Ravana was killed, chants of 'Jai Shri Ram' began, and Ram's coronation took place.

Chandauli News: रावण वध होते ही लगे जय श्रीराम के जयकारे, राम का हुआ राज्याभिषेक

Sun, 29 Mar 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
As soon as Ravana was killed, chants of 'Jai Shri Ram' began, and Ram's coronation took place.
नौगढ़ में रामलीला में श्रीराम की आरती उतारते भक्त। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Archive
स्थानीय गांव के दुर्गा मंदिर पोखरे पर चल रही रामलीला के अंतिम दिन शुक्रवार रात रावण वध और राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। इसमें राम जी का छोड़ा बाण जब रावण की नाभी में लगा तो रावण जमीन पर गिर पड़ा। उसके प्राण पखेरू उड़ गए। रावण वध होते ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हुआ। राम लीला की शुरुआत राम लक्ष्मण और माता जानकी की आरती उतार कर हुई। इसके बाद राम रावण युद्ध की लीला का मंचन हुआ। राम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। राम का तीर रावण को बार-बार लगता लेकिन उसकी मौत नहीं होती तब विभिषण ने राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। इस पर राम ने रावण की नाभि में तीर मारा। इससे रावण की मौत हो गई।
विज्ञापन

रावण वध के बाद राम राज्याभिषेक की झांकी प्रस्तुत की गई। श्रीराम के अयोध्या लौटने और राजगद्दी पर बैठने का दृश्य अत्यंत भावुक और भव्य रहा। कलाकारों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और भरत के पात्रों को जीवंत कर दिया। राज्याभिषेक के समय मंच पर वैदिक मंत्रों की गूंज और पुष्पवर्षा ने वातावरण को दिव्य बना दिया। समापन अवसर पर ग्राम प्रधान नीलम ओहरी ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक गुप्ता, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसलाल साहनी, राजू पांडेय, जिलाजीत यादव, अयोध्या गुप्ता, सागर गुप्ता, राजू केसरी और विकास साहनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed