फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Arvind's killer shot his brother.

Chandauli News: अरविंद के हत्यारोपी ने उसके भाई पर चलवाई गोली

Wed, 28 Jan 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Arvind's killer shot his brother.
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डिहवां (धरना) गांव में जिम संचालक अरविंद यादव की हत्या के आरोपी ने सोमवार की रात उसके भाई पर गोली चलवा दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उस पर भाई की हत्या का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी जिम संचालक अरविंद यादव को 21 जुलाई 2025 को रात बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था। इससे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू समेत आठ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

अरविंद यादव के भाई राजू यादव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि जेल में बंद मुख्य आरोपी मुकदमा वापस लेने दबाव बना रहा है। उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। राजू ने तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे वह सिकटिया फाटक पर कर रहा था, तभी कल्लू यादव का भाई रामलखन यादव, जेल में बंद ओमप्रकाश यादव का भतीजा लादेन यादव और उसके साथी अमन यादव ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी गाली गलौज करने लगे। तीनों ने कहा कि मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो तुम्हारे भाई जैसा ही तुम्हारा भी हश्र होगा। विवाद बढ़ने पर रामलखन ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। हालांकि राजू को गोली नहीं लगी। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजू की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed