फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ARTO suspended registration of 98 vehicles

Chandauli News: एआरटीओ ने निलंबित किया 98 वाहनों का पंजीयन

Tue, 13 Aug 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
ARTO suspended registration of 98 vehicles
पीडीडीयू नगर। परिवहन विभाग ने फिटनेस जांच के बिना चल रहे वाहनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एआरटीओ ने बिना फिटनेस जांच वाले 98 वाहनों का पंजीयन छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐस वाहन सड़क पर मिले तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिना फिटनेस व परमिट वालों वाहनों के विरूद्ध सीएम योगी आदित्यनाथ काफी सख्त हो गये है। उनके तेवर को देखते हुए जिले में परिवहन विभाग की ओर से ऐसे वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान बबुरी थाना क्षेत्र में स्कूली बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एआरटीओ विभाग ने कार्रवाई और तेज कर दी। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के स्वामियों लगातार नोटिस भेजकर फिटनेस की जांच कराने की चेतावनी दी गई। इसके बाद बावजूद कई संचालक अभी लापरवाह बने हुए है। ऐसे में एआरटीओ विभाग ने 96 वाहनों को पंजीयन छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। उन्होंने चेताया है कि यदि समयावधि के भीतर वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई तो पंजीयन रद्द कर दिया जाएगा। वहीं बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के सड़क पर मिलने पर वाहन स्वामी, प्रबंधक, चालक के विरूद्ध मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed