फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   arrive in time at the counting center

मतगणना केंद्र पर समय से पहुंचें

Fri, 11 Dec 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 11 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
 arrive in time at the counting center
जनपद में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना में लगे
विज्ञापन
कर्मचारियों को  जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने गुरुवार को मंडी परिसर में  आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।

 कहा कि सभी गणना पर्यवेक्षकों, सहायकों, संकलन पर्यवेक्षकों तथा सहायकों एवं अन्य कर्मी 13 दिसंबर को प्रात: 6 बजे से पूर्व मतगणना स्थलों पर पहुंच जाएं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से वाहनों की व्यवस्था की गई है। 


 इस अवसर पर डीएम ने कहा कि  मतगणना स्थानों पर पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी  निष्पक्षता के साथ करें। मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई।

 ये वाहन  13 दिसंबर को प्रात: 3 से 3.30 बजे, 4 बजे विकास खंड नौगढ़ परिसर नौगढ़ से चकिया विकास खंड होते हुए चकिया मोड़ आएंगे और चकिया मोड़ से चंदौली सदर विकास खण्ड होते हुए सकलडीहा से धानापुर विकास खण्ड तक जाएंगे । मतगणना समाप्ति के उपरान्त उसी रास्ते से ये वाहन लौटेंगे।

 प्रात: 3 से 3.30 बजे तक एवं 4 से 4.30 बजे तक विकास खंड चकिया परिसर से रवाना होकर चकिया से सैदूपुर होते हुए सैयदराजा, सैयदराजा से चंदौली और सकलडीहा होते हुए चहनियां गणना स्थल तक जाएंगे। प्रात: 3 से 3.30 बजे, 4 बजे से 4.30 विकास खंड धानापुर से सकलडीहा, सकलडीहा से चंदौली होते हुए चकिया तिराहा, चकिया तिराहा से चकिया विकास खंड जाएगी।

ये वाहन प्रात: 3 से 3.30 बजे,4 से 4.30 बजे विकास खंड चहनियां परिसर से सकलडीहा, सकलडीहा से चंदौली विकास खंड, चंदौली से शहाबगंज मोड़ होते हुए नौगढ़ गणना स्थल जाएंगे।


प्रात: 3 से 3.30 बजे, 4 बजे से 4.30 बजे पड़ाव (तहसील सदर) पड़ाव चौराहे से मुगलसराय होते हुए सकलडीहा, सकलडीहा तिराहा होते हुए चहनियां, चहनियां गणना स्थल, चहनियां से धानापुर विकास खण्ड तक जाएगी।

 उक्त स्थानों से मतगणना कर्मी अपने-अपने गणना स्थलों पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed