फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   appreciated the Sant Gadge service mentality

संत गाडगे के सेवाभाव को सराहा

Fri, 24 Feb 2017 01:28 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 24 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
 appreciated the Sant Gadge service mentality
गाडगे की जयंती पर मंचासीन अतिथिगण।
उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को बाबा संत गाडगे की जयंती मुख्यालय स्थित सावजी के पोखरे पर मनायी गयी। इस दौरान समिति के सदस्यों ने संत गाडगे की जीवनी पर प्रकाश डाला और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा संत गाडगे ने गरीबों का भला करने में अपना पूरा जीवन गुजार दिया। उन्होंने भूखों को भोजन दिया और प्यासे को पानी। इस भावना की सराहना करनी चाहिए। इसके अलावा गरीब बच्चे-बच्चियों को शिक्षित करने में बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझा और उसे गरीब लोगों को समझाकर न केवल जागरूक किया, बल्कि शिक्षा के संसाधन सृजित कर गरीब तबके के बच्चों में शिक्षा की अलख जगाई।
विज्ञापन

उनका यह योगदान सराहनीय रहा। लालता प्रसाद कन्नौजिया ने कहा कि बाबा संत गाडगे देश व समाज में समानता लाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने गरीबों को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक हक दिलाने की भरपूर कोशिश की। आज हम सभी को उनके सोच को आगे बढ़ाना होगा, तभी देश व समाज में समानता आएगी। आह्वान किया कि धोबी समाज एकजुट होकर संघर्ष करे, तभी हम सभी को अपना अधिकार मिल सकेगा। इसके अलावा हमें अपनी अगली पीढ़ी को शिक्षित बनाकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीके त्यागी, अरुण, धीरज, मुकेश, परमेश्वर, संजय, बैजनाथ, रामकिशुन     चौधरी, तेरसु राम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुलारे राम कन्नौजिया व सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed