नगर के चंदासी स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में अपर्णा चौबे और शुभांगी यादव मिस फ्रेशर चुनी गईं। प्रतियोगिता में कुल बीस छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चार राउंड की प्रतियोगिता के बाद विजेता और उपविजेता का चयन किया गया।
प्रतियोगिता के पहले राउंड में छात्राओं ने अपना परिचय देते हुए कैटवॉक किया। इसमें 15 छात्राएं बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे चरण में पहुंची। द्वितीय राउंड में छात्राओं ने अपने रूचि के बारे मे बताया। विभिन्न शैली नृत्य का प्रदर्शन किया। इसमें 12 छात्राएं चयनित होकर तीसरे राउंड में पहुंची। यह राउंड प्रश्नोत्तरी था जिसमें प्रत्येक छात्राओं को विषयगत और तीन सामान्य ज्ञान से कुल 12 प्रश्न पूछा गया। इस तरह राउंड से नौ छात्राओं को चयनित कर चौथे राउंड के लिए भेजा गया। चतुर्थ राउंड प्रवक्ता प्रश्नोत्तरी में छात्राओं ने नृत्य,गीत व भजन भी प्रस्तुत किया। एक छात्रा जो बीएससी प्रथम सेमेस्टर की जिसका नाम तृषा श्रीवास्तव ने मनमोहक कविता का प्रस्तुतीकरण कर मन मोहा। चतुर्थ राउंड में बेहतर प्रदर्शन करके छह छात्राएं फाइनल फ्रेशर के लिए चुनी गई। इसमें अपर्णा चौबे और सुमांगी यादव मिस फ्रेशर चुनी गई। इसी तरह स्नेहा सिंह और संध्या यादव उपविजेता तथा खुशबू गुप्ता, वत्सका मिश्रा विजेता रही। कार्यक्रम में डॉ. समृद्धि श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ.अनीता श्रीवास्तव, गायत्री सिंह, डॉ. हेमा गुप्ता, डॉ.अनिता अग्रवाल, डॉ.नंदिनी तिवारी, तारा, डॉ.लक्ष्मी, अमित प्रजापति, अलका शर्मा, डॉ.गोपाल रहे।