फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Another accused arrested in the murder case of rape victim's father

Chandauli News: दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the murder case of rape victim's father
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 27 अक्तूबर को नकाबपोश दो बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। एक दिन पूर्व पुलिस ने इस मामले में आरोपी ससुर और बहू को गिरफ्तार किया था। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि लालधर, रामचंद्र, सविता, जयश्याम व अवधेश और दो-तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके पिता की हत्या करा दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में लालधर और उसकी बहू सविता को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोप में वांछित आरोपी रामचंद्र को रविवार सुबह मदारपुर से गिरफ्तार किया गया। जानकारी मुताबिक एक अक्तूबर 2025 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़िता के पिता ने मुबारकपुर थाने में तहरीर दी थी कि लगभग 25 दिन पहले रात नौ बजे के आसपास उनकी बेटी के साथ नलकूप चालू करने जाते समय आदित्य उर्फ पिलुआ, सुमित और अभिषेक ने दुष्कर्म किया था। चौथे आरोपी प्रिंस ने घटना का वीडियो वायरल किया था। मामले में पहले तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। वहीं, प्रिंस फरार चल रहा था। सात अक्तूबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे भी पकड़ लिया। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। जिस दिन व्यक्ति की हत्या हुई थी, उसी दिन न्यायालय में पीड़िता का बयान होना था। उसका बयान न हो पाए और मुकदमा कोई न लड़ पाए, इसलिए लालधर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पैसे से दो शूटर हायर किए। इसके बाद 27 अक्तूबर को घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed