फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Annual Urs celebrated with devotion

Chandauli News: अकीदत के साथ मनाया गया सालाना उर्स

Thu, 08 Feb 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Annual Urs celebrated with devotion
कमालपुर। क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव स्थित हज़रत सफत्ता वली दीवान शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बुधवार को अकीदत के साथ मनाया गया। बाद नमाज़ फज्र गुसुल का कार्यक्रम किया गया। साथ ही अल सुबह कुरआन ख्वानी की गई। असर की नमाज के बाद चादर, गागर की रस्म की अदायगी की शुरूआत हुई जो देर रात तक चलती रही। उर्स में आसपास के हेतमपुर, नौरंगाबाद, इनायतपुर, कमालपुर, ढोढिया, इकबालपुर, पहाड़पुर सहित अन्य गांवों से भी अकीदतमंद आस्ताने पर पहुंच कर चादर, गागर, शीरनी आदि की नजरो नयाज की। साथ ही देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। इस दौरान मजार के आसपास मिष्ठान, गुड़ की जलेबी, पकौड़े, खिलौने, चाट पकौड़े सहित अन्य वस्तुओं की दुकानें सजी रहीं। इस दौरान शब्बीर अहमद, सरफुद्दीन अंसारी, डा. लुकमान खां, ग्राम प्रधान अरशद अली अंसारी, असगर अली, कलाम शाह, शाहनवाज, सगीर अहमद, जोखू, मजीद अंसारी, डा. अब्दुल्लाह खान, रफीउल्लाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed