{"_id":"57ba084e4f1c1bc315d4f01e","slug":"angry-villagers-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में पानी घुस जाने और प्रशासन द्वारा बचाव के उपाय नहीं किए जाने से नाराज ग्रामवासियों ने यहां जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन जानबूझकर सरकारी सहायता मुहैया नहीं करा रहा है। कुंडा खुर्द के प्रधानपति भइया लाल यादव और भिसौड़ी के प्रधान महेंद्र यादव ने बताया कि बाढ़ के पानी की स्थिति यह है कि शनिवार को कुंडा खुर्द से बहकर भिसौड़ी तक पहुंच गया था जबकि रविवार को यह भिसौड़ी से उल्टी धारा के रूप में कुंडा कला की ओर बढ़ रहा है। पड़ाव-भूपौली मार्ग के बीच में चार जगहों बहादुरपुर, डांडी ताल, कुंडा खुर्द और करवत के बीच में और कुंडा खुर्द और भिसौड़ी के बीच में मुख्य मार्ग पर तीन फीट तक पानी बह रहा है।
राहत शिविर बनाए जाने के बावजूद वहां पर प्रशासन वहां पर किसी को नहीं पहुंचा रहा है। प्रधान द्वय ने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार की सुबह तक गांव वालों को मदद नहीं मिली तो वे लोग सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन
राहत शिविर बनाए जाने के बावजूद वहां पर प्रशासन वहां पर किसी को नहीं पहुंचा रहा है। प्रधान द्वय ने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार की सुबह तक गांव वालों को मदद नहीं मिली तो वे लोग सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन