फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   angry teenager boyfriend suicide hanged after beaten by girlfriend in chandauli

यूपी: प्रेमिका के घरवालों ने जमकर की पिटाई, क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 01 Jun 2021 07:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Jun 2021 07:05 PM IST
सार

मामला चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के नादी निधौरा गांव का है। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के घरवालों ने जमकर पिटाई की, इसके बाद किशोर ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
angry teenager boyfriend suicide hanged after beaten by girlfriend in chandauli
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में प्रेम संबंध में एक युवक द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने प्रेमिका के घरवालों की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक किशोर गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। घटना वाले दिन वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। परिजनों का आरोप है कि जहां प्रेमिका के घर वालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर अतुल घर आया और फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजन अतुल को फंदे से लटका हुआ देखकर सन्न रह गए। जब तक परिजनों से उसको फंदे निकालने की कोशिश की, तब उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना बलुआ थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पिता ने पुत्र की प्रेमिका के घर वालों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। मृतक चार भाइयों मे तीसरे स्थान पर था। उसकी मौत के बाद माता व पिता सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed