फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry farmers demonstrated due to the closure of wheat purchase

गेहूं खरीद बंद किए जाने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers demonstrated due to the closure of wheat purchase
क्षेत्र के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों पर बुधवार को गेहूं की खरीद बंद करने की घोषणा से आक्रोशित किसानों ने किसान विकास मंच के बैनर तले क्षेत्रीय सहकारी समिति खरौझा के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दैरान उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि एक सप्ताह से अपनी बारी का इंतजार करने के बाद भी उन्हें ट्रैक्टरों पर लदा गेहूं लेकर वापस लौटना पड़ रहा है। एक सप्ताह से भी अधिक समय से क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए बनाए गए क्षेत्रीय सहकारी समिति खरौझा, क्रय केंद्र जनकपुर, हाट निरीक्षक केंद्र शहाबगंज, गेहूं क्रय केंद्र मसोई गेहूं की तौल कराने के लिए किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन तौल का कार्य बंद है। इसी बीच बारिश होने से क्रय केंद्रों पर कोई व्यवस्था न रहने के कारण कई किसानों का गेहूं भींगकर नष्ट होने की कगार पर पहुंच गया है। बुधवार को अचानक खरीद बंद कर देने की घोषणा से किसानों को निराश होना पड़ा जबकि शासन द्वारा गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाकर 22 जून कर दी गई है। इसके बावजूद 16 जून को ही खरीद बंद होने से किसान आक्रोशित हो उठे और क्षेत्रीय सहकारी समिति खरौझा पर किसान विकास मंच के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। किसानों ने जिला प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री रामअवध सिंह ने चेताया कि किसान विरोधी इस रवैये को लेकर किसान डीएम का घेराव और आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed