{"_id":"688d11de89aa4b6dfc01f50d","slug":"angry-farmers-created-ruckus-due-to-non-availability-of-dap-chandauli-news-c-189-1-svns1011-134545-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डीएपी न मिलने से नाराज किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डीएपी न मिलने से नाराज किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
डीएपी नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : संवाद
समिति के सामने प्रदर्शन कर केंद्र प्रभारी व समिति के कर्मचारियों पर लगाया पक्षपात करने का आरोप
सचित्र- 21
संवाद न्यूज एजेंसी
चकिया। क्षेत्र में डीएपी और यूरिया के संकट से जूझ रहे किसानों ने शुक्रवार को चकिया नगर स्थित बहुउद्देशीय ग्रामीण प्राथमिक सहकारी समिति (वी-पैक्स) के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी व समिति के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कर्मचारियों पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया।
धान की रोपाई के बाद किसान लगातार डीएपी और यूरिया की किल्लत से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को चकिया स्थित प्राथमिक सहकारी समिति पर 300 बोरा डीएपी आने की सूचना मिलने पर सैकड़ों किसान समिति पर पहुंच गए और डीएपी लेने के लिए लाइन में लग गए लेकिन समिति के कर्मचारी प्रति किसान निर्धारित यूनिट और डीएपी देने पर अड़ गए जिससे किसान नाराज होकर नारेबाजी करने लगे। किसानों ने समिति के कर्मचारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शन करने वाले किसानों में विनोद, अनिल मौर्य, शैलेश चौहान, मनीष दुबे, वशिष्ठ, केशा यादव, बबलू कुशवाहा, विवेकानंद आदि रहे। इस संबंध में जिला सहायक निबंधक, सहकारिता श्रीप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि जैसे-जैसे खाद उपलब्ध हो रही है, वैसे-वैसे केंद्रों पर भेजी जा रही है। दो दिन में खाद की रैक आने वाली है। इसमें दो ट्रक खाद चकिया क्षेत्र में भेज दी जाएगी। इसके बाद किसानों की खाद की समस्या का समाधान हो जाएगा।